भीलवाड़ा में वंदे भारत ट्रेन पर फिर पथराव

उदयपुर। पिछले महीने उदयपुर से जयपुर के लिए शुरू राजस्थान की तीसरी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना थम नहीं रही है। बुधवार रात भीलवाड़ा के रायला क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने चलती ट्रेन पर पथराव किया, जिससे एक बोगी की खिड़की शीशे टूट गए। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित रहे। इससे पहले भीलवाड़ा जिले में ही इसी ट्रेन पर पथराव की वारदात हुई। उसके बाद पटरियों पर लोहे की छड़ें लगाकर तथा पत्थर रखकर मार्ग अवरूद्ध किया। हालांकि दोनों की घटनाओं में नाबालिगों का हाथ पाया गया।
उत्तर पश्चिम रेलवे के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी अशोक चौहान ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना को रेलवे संज्ञान ले रही है। जीआरपी पुलिस को मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। विदित रहे कि विगत 2 अक्टूबर को भी उदयपुर—जयपुर वंदे भारत ट्रेन को गंगरार कस्बे के समीप डिरेल करने की कोशिश की गई, मगर यह साजिश नाकाम हो गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!