PIB दिल्ली। प्रधानमंत्री ने आदि कैलाश के दर्शन करने पर एक्स पर एक पोस्ट में खुशी व्यक्त की है। उन्होंने सभी देशवासियों के कल्याण और खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना की। “उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के पवित्र पार्वती कुंड में दर्शन और पूजन से अभिभूत हूं। यहां से आदि कैलाश के दर्शन से भी मन आह्लादित है। प्रकृति की गोद में बसी अध्यात्म और संस्कृति की इस स्थली से अपने देश के सभी परिवारजनों के सुखमय जीवन की कामना की।”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पार्वती कुंड में दर्शन और पूजा की
