उदयपुर जिला “रोल प्ले” में प्रथम व “लोकनृत्य” में द्वितीय
उदयपुर, 12 अक्टूबर. आरएससीईआरटी उदयपुर के सभागार में राज्य स्तरीय “रोल प्ले” एवं लोकनृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
उदयपुर जिले की टीम प्रभारी दीपापुरी गोस्वामी ने बताया कि “रोल प्ले” प्रतियोगिता में उदयपुर जिले की टीम राज्य भर में प्रथम स्थान प्राप्त कर नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। “लोकनृत्य” प्रतियोगिता में उदयपुर जिले की टीम ने राज्य भर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
“रोल प्ले” प्रतियोगिता में विशिष्ट रेजीडेंसी स्कूल की छात्राओं अंजलि बुम्बरीया, गंगा बुम्बरीया, हिमांशी मेघवाल, काजल सोल्विया, प्रिया मेघवाल ने तथा “लोक नृत्य” प्रतियोगिता में शिल्पा बुम्बरीया, दिव्या मेघवाल, ओमिया मीणा, सोयल, सुमित्रा वडेरा, हर्षिता माल ने भाग लिया।
