उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन की फेशर पार्टी मुदिता 2023 सम्पन्न हुई।
महाविद्यालय के निदेशक डॉ. सुभाष राजक ने बताया कि महाविद्यालय की फेशर पार्टी मुदिता 2023 के अन्तर्गत गोरबन्ध वाटिका पर मिस फ्रेशर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मी शर्मा प्राचार्या रविन्द्रनाथ शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, उदयपुर अध्यक्षता डॉ. वत्सला पाड़लिया निदेशक विवेकानन्द महाविद्यालय, वल्लभनगर एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. वाणी भट्ट प्राचार्या संजीवनी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, उदयपुर रहे साथ ही महाविद्यालय के प्रबन्ध समिति की सचिव महोदया श्रीमती ईना राजक एवं कोषाध्यक्ष श्रीमान दिग्विजय राजक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शालिनी सोनी को मिस मुदिता 2023 का ताज पहनाया गया।द्वितीय स्थान पर हितेषा सिरेवाला को प्रथम रनरअप और तृतीय स्थान पर दीपमाला कटारा द्वितीय रनरअप रही। महाविद्यालय की द्वितीय वर्ष की छात्राध्यापिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम में स्टार पर्फाेमेन्स का खिताब महाविद्यालय की द्वितीय वर्ष की छात्राध्यापिका पिंकी सेन एवं बेस्ट पर्फाेमेन्स का खिताब सुश्री जीनल रावल को दिया गया।
कार्यक्रम में स्वागत उदबोधन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूर्णिमा नराणिया ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के निदेशक डॉ. सुभाष राजक द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन द्वितीय वर्ष की छात्राध्यापिका मीनल गौड़ एवं सोनाली चौधरी ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य श्रीमती रंजना भटनागर, श्री पूर्णेश कोठारी, श्रीमती मीना मेनारिया, श्री शिव प्रसन्न सिंह दहिया, श्रीमती पायल पानेरी, श्रीमती हीना जैन एवं श्रीमती एकता सोनी उपस्थित रहे।
शालिनी बनी मिस मुदिता 2023
