उदघाटन से 4 दिन पहले रेस्टोरेंट में लगी भीषण, सारा सामान जलकर हुआ खाक

संचालक ने बताया पचास लाख का नुकसान हो गया, नवरात्रि में करना था उद्घाटित
उदयपुर: शहर के शोभागपुरा सर्कल के समीप चार दिन पहले तैयार रेस्टोरेंट में मंगलवार शाम आग लग गई। इसके चलते रेस्टारेंट का फर्नीचर तथा सभी सजावटी सामान जलकर खाक हो गया। इस रेस्टारेंट का उद्घाटन नवरात्रि में करना था और संचालक के मुताबिक इस घटना में उसे पचास लाख रुपए से अधिक का नुकसान हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार रेस्टारेंट में आग करीब शाम छह बजे लगी। आसपास के दुकानदार तथा जब रेस्टरेंट से धुंआ और आग की लपटें उठती देखी तब लोगों का ध्यान उस पर गया। देखते—देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर नगर निगम का दमकल दल मौके पर आया तथा दस बार राउंड लगाने के बाद भी रेस्टोरेंट का सारा सामान जलकर खाक हो गया। दमकल अधिकारी शिवराम मीणा ने कहा कि आग इतनी भीषण थी कि उस पर समय रहते काबू नहीं पाया गया। जब काबू पाया तब तक उसका फर्नीचर तथा सजावटी सामान जलकर खाक हो चुका था। आग पाने में एक घंटे से अधिक वक्त लगा। उन्होंने बताया कि इस घटना में रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी एक बाइक भी जल गई। जिस पर तीसरी मंजिल से जलते लकड़ी का बड़ा टुकड़ा गिर गया था।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि शार्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी। रेस्टोरेंट में एक वेल्डिंग मशीन रखी थी। इधर, रेस्टोरेंट संचालक मनीष सालवी का कहना है कि उसे रेस्टोरेंट तैयार कराने में छह माह का समय लगा। जिसमें पचास लाख रुपए से अधिक खर्च कर चुका था। आग लगने से सारा सामान जलकर खाक हो गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!