राज्य स्तरीय जनजाति स्काउट गाइड महोत्सव
उदयपुर, 9 अक्टूबर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में उदय निवास पर आयोजित राज्य स्तरीय जनजाति स्काउट गाइड महोत्सव एवं 63वां रोवर मूट 49 वीं रेंजर मीट का दर्शक दिवस समारोह आरएसएमएम के वरिष्ठ प्रबंधक सुरेश कुमार खटीक के मुख्य आतिथ्य में हुअ। अध्यक्षता रोवर भारत स्काउट गाइड संगठन राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के नेशनल कमिश्नर निर्मल पंवार ने की जबकि विशिष्ट अतिथि राज्य सचिव पी.सी जैन, शिक्षाविद् डॉ.अमृता दाधीच रहे।
अतिथियों का भारत स्काउट गाइड संगठन का स्कार्फ, इकलाई मेवाड़ी पाग पहनाकर प्रतीक चिन्ह प्रदान कर प्रधान शिविराधिपति पूरण सिंह शेखावत, सुयश लोढ़ा राज्य संगठन आयुक्त गाइड, प्रमोद कुमार शर्मा सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट, सुरेंद्र कुमार पाण्डे सीओ स्काउट, विजयलक्ष्मी वर्मा सीओ गाइड संभाग उदयपुर ने प्रदान कर अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि पद से प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सुरेश कुमार खटीक ने कहा कि जीवन में गुरु का महत्व कभी भी कम नहीं होता। समाज में व्याप्त सभी कुरीतियों से दूर रहकर एक नये विज़न के साथ चरित्र शिक्षा के साथ आगे बढ़ने को आवश्यक बताया और प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण आवश्यक बताया। अध्यक्ष निर्मल पंवार ने कहा कि जरूरतमंद, जिला प्रशासन को प्रदेश संगठन की सराहनीय सेवाएं दी जा रही है। चुनाव आयोग के मार्गदर्शन में सभी चुनावों में दिव्यांग मतदाताओं को सुगम मतदान के लिए सहयोग, विपरीत परिस्थितियों में भी स्काउटिंग गाइडिंग संगठन की सराहनीय सेवाओं की मुक्त कंठ से तारीफ की।
विशिष्ट अतिथि जैन ने प्रदेश संगठन की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की। अमृता दाधीच ने भी विचार व्यक्त किए। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्काउट गाइड ने आकर्षक प्रस्तुति दी। विजेताओं को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर नवाजा गया।
इससे पूर्व सोमवार की सुबह की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। मुख्य अतिथि गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा के कुलपति प्रोफेसर केशव देव सिंह रहे। उन्होंने शिविर की क्रियाकलापों और शिविर स्थल पर ही लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कुलपति ने कहा कि इस भव्य और अतुल्य आयोजन का सौभाग्य झीलों की नगरी को मिला यह गर्व की बात है। भारत स्काउट-गाइड संगठन द्वारा संकल्पित और आयोजित ऐसे कार्यक्रम हमारे देश की बहुरंगी छटा,जनजातीय सांस्कृतिक विविधता को एक ऐसे मंच पर लाते हैं जहाँ एक ही नीली छतरी के नीचे पूरे राष्ट्र की बहुविध संस्कृति और जीवन शैली एक रस हो जाते हैं। उन्होंने यह बताया कि जनजातीय विश्वविद्यालय में संचालित 02 वर्षीय पाठ्यक्रम में अध्ययनरत सभी छात्र छात्राओं को स्काउटिंग गाइडिंग का बैसिक कोर्स प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मुख्य आकर्षण झांकी प्रतियोगिता रही
आज का मुख्य आकर्षण झांकी प्रतियोगिता रही जिसमें सहभागिता कर रहे सभी जिलों से झांकी का प्रदर्शन किया। उदयपुर का विश्व प्रसिद्ध गवरी नृत्य, बांसवाड़ा से बाल विवाह,चितौड़गढ़ से पद्मनी जौहर, डूंगरपुर से बेणेश्वर मेला, राजसमंद से चारभुजा मेला, सिरोही से राधाकृष्णन, बारां से वीर तेजाजी सहरिया,पाली से गौर नृत्य प्रतापगढ़ से गौतमेशवर मेला,बीकानेर एस जी डी सेवा लक्ष्य प्रकल्प संबंधित सुंदर रंगारंग आकर्षक झांकियां निकाली गई।
राज्य संगठन आयुक्त स्काउट एवं प्रधान शिविराधिपति पूरण सिंह शेखावत, राज्य संगठन आयुक्त गाइड एवं संचालक रोवर मूट रेंजर मीट सुयश लोढ़ा, विनोद जोशी, प्रमोद कुमार शर्मा, एल आर शर्मा उपस्थित रहे। पाण्डे ने बताया कि इस भव्य आयोजन की व्यवस्थाओं में संभाग प्रशासन, जिला प्रशासन, संभागीय आयुक्त जनजाति विभाग, स्कूल शिक्षा, कालेज शिक्षा, भामाशाहों, दानदाताओं संस्थाओं विभागाध्यक्षों सहित उदयपुर संभाग के भारत स्काउट गाइड के सभी पदाधिकारी, आर्गेनाइजर,कर्मचारी, कार्यकर्ताओं, रोवर्स रेंजर्स की सेवाओं का भरपूर सहयोग मिला है। उदयपुर संभाग के सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में सुरेंद्र कुमार पाण्डे, विजय लक्ष्मी वर्मा, दीपेश शर्मा, चंद्र शंकर श्रीवास्तव,सुनील सोनी, अभिलाषा मिश्रा, शमा सोलंकी,तुलसीराम औदिचय, श्यामलाल, शांतिलाल बरंडा उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विजयलक्ष्मी वर्मा ने बताया कि आयोजन व्यवस्थाओं को लेकर राज्य मुख्यालय जयपुर, राज्य स्तरीय एवं उदयपुर स्तरीय स्काउट गाइड के पदाधिकारी, आर्गेनाइजर विनोद कुमार जोशी ,एल आर शर्मा, जितेंद्र भाटी,सुभिता गिल, जसवंत सिंह राजपुरोहित, कल्पना शर्मा, रामकृष्ण शर्मा, बसंत लाटा, सहित लीडर ट्रेनर अभय सिंह शेखावत, शैलेश पलोड, सुरेश शर्मा,संभाग से सहायक लीडर ट्रेनर एवं ट्रेनिंग काउन्सलर राकेश टांक, राधेश्याम मेनारिया, तेज शंकर चौबीसा, राधेश्याम शर्मा, हरिशंकर शर्मा, सुशील कुमार सेवदा, मन्नालाल गमार, अरविंद कल्याण, वक्तावर सिंह देवड़ा, भंवरलाल हर्षवाल, श्याम लाल पुरोहित, गोविंद प्रजापत, हरि शंकर शर्मा, भगवती लाल साहू, सुरेश प्रजापत, ओम प्रकाश शर्मा सहित संभाग के युवा सर्विस रोवर्स, रेंजर्स, अंकित पब्लिक स्कूल प्रतापनगर उदयपुर के स्काउट्स उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
युवाओं के जज्बे को पंख लगाने का सशक्त माध्यम है स्काउट गाइड प्रवृति-सुरेश कुमार खटीक
