उदयपुर, 9 अक्टूबर। आगामी 2 नवंबर से 16 नवंबर तक उदयपुर के नगर निगम में आयोजित होने वाले दीपावली मेले के दौरान कानून व शांति व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राजीव द्विवेदी ने एक आदेश जारी करा मेला परिसर क्षेत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल पर कानून व शांति व्यवस्था के लिए दिनांक 2 नवंबर से 9 नवंबर तक के लिए आरएसएमएमएल के वरिष्ठ प्रबंधक सुरेश कुमार खटीक को, दिनांक 9 नवंबर से 16 नवंबर के लिए नगर निगम उपायुक्त सुधांशु सिंह को तथा एमपीयूएटी रजिस्ट्रार बंशीधर कुमावत को आरक्षित कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
उदयपुर, 9 अक्टूबर। आगामी 21 व 22 अक्टूबर को उदयपुर के ऋषभदेव स्थित राष्ट्रीय तीर्थ श्री कल्याण शक्ति पीठ द्वारा कल्लाजी राठौड़ के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित घार्मिक मेला व शोभायात्रा के दौरान कानून व शांति व्यवस्था के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राजीव द्विवेदी के आदेशानुसार ऋषभदेव उपखण्ड मजिस्ट्रेट को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
होम वोटिंग को लेकर बैठक 12 को
उदयपुर, 9 अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव-2023 में वरिष्ठ नागरिकजन एवं विशेष योग्यजन अनुपस्थित मतदाताओं द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया के संबंध में राजनैतिक दलों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) कार्यालय सभागार में होगी। यह जानकारी होम वोटिंग प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी कीर्ति राठौड़ ने दी।
वार्षिक साधारण सभा बैठक स्थगित
उदयपुर, 9 अक्टूबर। दी उदयपुर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड की 10 अक्टूबर को प्रस्तावित वार्षिक साधारण सभा बैठक आदर्श आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी प्रबंध निदेशक आलोक चौधरी ने दी।
