एशियन गेम्स मे पदक तालिका 100 पार होने पर खेल संघो ने 100 किलो लड्डू का वितरण कर खुशियाँ मनाई

एशियन गेम्स मे 29 वर्षो बाद कैनोइंग खेल मे पदक जितने पर सलाम सुनील और अर्जुन सिंह को दी शुभकामनायें 
उदयपुर, फतेहसागर पर संचालित कायाकिंग एवँ केनोइंग प्रशिक्षण केन्द्र पर भारतीय कायाकिंग एवं केनोइंग संघ, राजस्थान कायाकिंग एवं केनोइंग संघ, जिला ओलम्पिक संघ, उदयपुर व स्विप प्रकोष्ठ जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्ट्रेट के सँयुक्त तत्वावधान में दिनांक 08.10.2023 को सांयकाल एक कार्यक्रम आयोजित किया गया और एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा 100 से अधिक मैडल जितने पर और कैनोइंग खेल मे 29 वर्षो बाद सलाम सुनील और अर्जुन सिंह को जिला ओलंपिक संघ, उदयपुर के अध्यक्ष सुधीर बक्षी, राजस्थान कैनो स्प्रिंट चेयरमैन पियूष कच्छावाहा,भारतीय ड्रैगन बोट चेयरमैन दिलीप सिंह चौहान ने अपनी तरफ से बधाई और शुभकामनायें प्रेषित की और फतेहसागर की पाल पर हर्षोउल्लास से 100 किलो लड्डु वितरित किये।
राजस्थान कायाकिंग संघ के अध्यक्ष आर के धाभाई और सचिव महेश पिम्पलकर ने उदयपुर में सभी खेलो के विकास के लिए उदयपुर के सभी प्रशासनिक अधिकारियों और राजनेताओं को खेलो के विकास में योगदान देने का आग्रह किया जिससे यहाँ के खिलाड़ियों को उत्तम खेल सुविधाओं के साथ खेल संसाधन मिले जिससे वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाए।
उक्त कार्यक्रम में स्विप प्रकोष्ठ जिला निर्वाचन के नोडल अधिकारी पुनीत जी और स्विप सयोजक देवीलाल जी, अंतरास्ट्रीय कायाकिंग खिलाड़ी तनिष्क पटवा,कुलदीप राव (स्वीप प्रकोष्ठ जिला निर्वाचन आयोग उदयपुर के ब्रांड एंबेसडर) ने मतदान करने के लिए जागरूकता सन्देश दिया और स्विप से आयी भावना वशिष्ठ ने देश भक्ति गीतों का गान कर के फतेहसागर पर कार्यक्रम मे अपनी अहम् भूमिका निभाई
कार्यक्रम के आयोजक निश्चय सिंह चौहान और रणवीर सिंह राणावत ने एशियन गेम्स 2023 में 29 वर्षो बाद कैनोइंग खेल में पदक विजेता  अर्जुन सिंह व सलाम सुनील दोनों को वीडियो कालिंग पर वर्चुअली उपस्थित करवा कर उन्हें सभी अतिथियों की शुभकामनायें प्रेषित करवाई और इन दोनों खिलाड़ियों ने स्वयं भी आगे कड़ी मेहनत कर इस खेल में ओलिम्पिक गेम्स में भी पदक जीतने का आश्वासन दिया।
कायाकिंग खिलाड़ि तनिष्क पटवा (अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी) राजेश कनिष्का कुमावत, शगुन कुमावत, मानसी सुखवाल, अनाया, चारवी, शिवनंदनी, राजवीर,सक्षम कुमावत, मानस सुखवाल, जॉय, अनन्त सिंघवी,लक्षित, मेहुल और इनके अभिभावकों के साथ विभिन्न खेलो से आये बच्चो ने एशियन गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों सुनील सलाम व अर्जुन सिंह को मोबाईल पर वीडियो कॉल के माध्यम से संदेश दिए जिसे सुनकर दोनों ही पदक विजेता खुशी से कॉफी भावुक व गदगद हो गए तथा यहां के नन्हें मुन्हे खिलाड़ियों को धन्यवाद अर्पित किया और उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
राजस्थान कयाकिंग एवँ केनोइंग संघ से इसी अवसर पर राजस्थान कैनो स्प्रिंट चेयरमैन पियूष कच्छवाहा, भारतीय ड्रैगन बोट चेयरमैन  दिलीप सिंह चौहान एवँ कायाकिंग केनोइंग कोच  निश्चय सिंह चौहान के साथ साथ राजस्थान कायाकिंग संघ के अध्यक्ष आर. के धाभाई,सचिव महेश पिम्पलकर और संघ के उपाध्यक्ष भगवान स्वरुप वैष्णव, राजस्थान ड्रैगन बोट चैयरमेन अजय अग्रवाल,तकनिकी सलाहकार दीपक गुप्ता, त्रिलोक वैष्णव, कुलदीप पालीवाल और जिला ओलंपिक संघ उदयपुर से अध्यक्ष श्री सुधीर बक्षी सचिव हेमराज सोनवाल, भगवान स्वरूप वैष्णव,  हरीश राजोरा, कमल भंडारी आदि ने भी सभी मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का अभिनन्दन व आभर व्यक्त किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!