सुथार मादड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण व ग्रामीण विकास पर हुई चर्चा

उदयपुर, 9 अक्टूबर। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीपल सोसाइटी द्वारा गोद लिए सुथार मादड़ा तालाब पर आयोजित बैठक में गांव के विकास के साथ तालाब के सौंदर्यकरण पर चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष राहुल भटनागर ने कुछ दिनों पूर्व जनजाति विभाग और आरएसएमएम द्वारा आवंटित बजट के सदुपयोग पर चर्चा की। ग्रामीणों व समिति सदस्यों ने भी उपयोगी सुझाव दिए। गांव में खेलकूद विकास, लाइब्रेरी, पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियां, तालाब पर सौंदर्यीकरण, कृषि विकास, पशुओं के लिए सुविधा आदि बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में डॉ. इंद्रजीत माथुर, डॉ ललित जोशी, इस्माइल अली दुर्वा, वीरपाल राणा, डॉ सतीश शर्मा, नरपत सिंह, योगेन्द्र राव, रवि माथुर, भगवान लाल पालीवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग वहां पर उपस्थित हुए। अंत में समिति सदस्यों सहित ग्रामीणों ने पौधारोपण भी किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!