50 साल पुरानी पानी की टंकी को किया धराशायी

फतहनगर। नेहरू बाल उद्यान में बनी करीब 5 दशक पुरानी पानी की टंकी को रविवार को ध्वस्त कर गिरा दिया गया। टंकी की हालत बेहद जर्जर हो चुकी थी। ऐसे में किसी भी तरह की अनहोनी की संभावना को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने इसे गिराने का निर्णय लिया। नियमानुसार टंकी की नीचे वाले हिस्से को पंक्चर करके प्रशासन की देखरेख में नीचे ढहाया गया। टंकी को गिरता देखने के लिए बड़ी संख्या में यहां लोग जमा हुए। प्रशासन ने उन्हें पहले ही दूर हटा दिया। इस पुरानी टंकी की जगह सी.से. स्कूल फतहनगर में नई पानी की टंकी का निर्माण हो चुका है। इस टंकी से पूरे फतहनगर क्षेत्र में पानी की सप्लाई होती है। जर्जर टंकी को गिराए जाने के लिए भाजपा मण्डल के पूर्व महामंत्री अशोक मोर ने कई बार प्रशासन को लिखा था। टंकी को ध्वस्त किए जाने के दौरान पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश देवड़ा,थानाधिकारी,जलदाय विभाग के जिम्मेदार अधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!