उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर व क्रियेशन के तत्वावधान में लेकसिटी मॉल में 5 दिवसीय गरबा वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसका आज समापन हुआ।
क्लब अध्यक्ष डॉ. स्वीटी छाबड़ा बताया कि इसमें क्लब की सदस्याओं व क्रियेशन की सभी छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की निर्णायक सुन्दरी छतवानी थी। कोरियोग्राफर राजेश शर्मा ने बताया कि समापन कार्यक्रम में गरबा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समन्वयक लवल छाबड़़ा व प्रिया छाबड़ा थी। कार्यक्रम में गरबा क्वीन डॉ. सीमा चंपावत,मिस गोर्जियस एडवोकेट बबीता, बेस्ट डांसर विद्या सालवी,बेस्ट ड्रेस कुनिका,बेस्ट लुक दिव्यांशी,बेस्ट मेकअप अंजली त्रिवेदी, बेस्ट हेयर स्टाईल प्रिया सालवी,बेस्ट स्माईल मधु सूद,बेस्ट परफोर्मेन्स व बेस्ट आईज़ नीता करणपुरिया,बेस्ट पर्सनलिटी कान्ता जोधावत, बेस्ट ब्यूटीफूल स्टायलिश अक्षिता रहीं।
5 दिवसीय गरबा वर्कशॉप सम्पन्न
