कलक्टर के निर्देश पर साइफन चौराहा से बेदला पुलिया तक सड़क सुदृढीकरण एवं नाला निर्माण कार्य शुरू
उदयपुर, 4 अक्टूबर। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए लगातार प्रतिबद्धता है और उन्हीं के प्रसासों के जिला मुख्यालय के समीप साइफन चौराहे से बेदला पुलिया तक सड़क सुदृढ़ीकरण व नाला निर्माण का कार्य यूआईटी द्वारा शुरू कर दिया गया है।
कलक्टर पोसवाल ने पिछले माह 11 सितंबर को क्षेत्र के मौका निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों से समस्या जानने के पश्चात् न्यास अधिकारियों को कार्य से संबंधित निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र ही मौके पर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए थे।
सड़क मास्टर प्लान- 2031 के अनुसार 80 फीट चौड़ी प्रस्तावित है एवं वर्तमान में 4-लेन सड़क बनी हुई है। सड़क ग्राम बेदला, लखावली, सबलपुरा व प्रतापपुरा इत्यादि गांवों के साथ ही महावीर नगर, टेक्नोक्रेट सोसायटी, बेदला के आबादी क्षेत्र हेतु प्रमुख सड़क है। इस सड़क की लंबाई लगभग 800 मीटर होकर सुनियोजित एवं समुचित क्षमता के ड्रेनेज के अभाव में प्रतिवर्ष वर्षा ऋतु में इस सड़क पर जल भराव की स्थिति के साथ ही सड़क भी बार-बार क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा
न्यास सचिव सावन कुमार चायल ने बताया कि इस कार्य हेतु राशि 3.40 करोड़ की रुपये निविदा स्वीकृत की जाकर कार्यादेश जारी कर दिया गया है। साथ ही सचिव ने बताया कि निविदादाता को अधिशाषी अभियंता द्वारा ले-आऊट दिया जाकर मौके पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, ताकि यह कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण किया जाकर क्षेत्रवासियों को एवं सड़क से गुजरने वाले आमजन को जल भराव की समस्या से मुक्ति के साथ ही सुरक्षित यातायात सुलभ हो सकेगा।
विद्युत विभाग ने जारी किए टॉल फ्री नंबर
72 घंटे में मिलेगा घरेलू व अघरेलू सर्विस लाइन कनेक्शन
उदयपुर, 4 अक्टूबर। अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक के निर्देशानुसार विद्युत सेवा में बेहतर सुधार हेतू उदयपुर वृत के सभी आमजन एवं विधुत उपभोक्ताओं से टोल फ्री नंबर 18001806565 पर फोन कर 72 घण्टे में घरेलू व अघरेलू सर्विस लाइन कनेक्शन प्राप्त करने का आह्वान किया गया है। अधीक्षण अभियंता जी.के.जोशी ने बताया कि निर्धारित फोन नंबर पर फोन कर जले हुए ट्रांसफार्मर की सूचना भी दी जा सकती है, जिससे संबंधित क्षेत्र के जले हुए ट्रांसफार्मर को 72 घण्टे के भीतर बदला जा सकें और विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जा सकें।
मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का आगाज, जागरूकता रैली निकाली
उदयपुर, 4 अक्टूबर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह (4 से 10 अक्टूबर तक) का आगाज बुधवार को मानसिक स्वास्थ्य वैश्विक मानवाधिकार थीम के साथ हुआ।
आमजन एवं मानसिक रोगियों को अधिकारों के प्रति जागरूक करने की मंशा से मनाए जा रहे सप्ताह के तहत बुधवार को महाराणा भूपाल चिकित्सालय के मानसिक रोग विभाग के तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। अस्पताल अधीक्षक डॉ आर एल सुमन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में रेजीडेन्ट डॉक्टर, नर्सिंग ऑफ़िसर, इंटर्न डॉक्टर, नर्सिंग छात्रों एवं अन्य कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश गोचर ने बताया कि मानसिक रोग विभाग द्वारा 04 से 10 अक्टूबर तक आमजन में जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सहायक आचार्य डॉ.दिलीप वर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।
