प्रशासन शहरों के संग अभियान की तिथि 31 मार्च तक बढ़ाई

उदयपुर। नगरीय विकास आवासन एवं स्वासयत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी रविकांत ने प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 की अंतिम तिथि 30 सितम्बर से 31 मार्च 2024 तक बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की है।
आदेशानुसार अभियन अवधि 31 मार्च 2024 तक सभी निकायों (प्राधिकरण/न्यास/निगम/परिषद/पालिका) में प्राप्त आॅनलाईन व आॅफलाईन आवेदन पत्र, प्रार्थना पत्र, लम्बित प्रकरणों के संबंध में अभियान अवधि में जारी की गई अधिसूचनाएं/आदेश/परिपत्र/स्पष्टीकरण तथा विभिन्न छूटें, शिथिलताएं एवं शक्तियां यथावत लागू रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने कच्ची बस्ती की जनता को दी खुशी
प्रशासन शहरों के संग अभियान की दिनांक 31 मार्च 2024 तक बढ़ाए जाने पर सुखाड़िया नगर कच्ची बस्ती की आम जनता में अपार खुशी का माहौल है। बी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता देवेंद्र माली ने बताया कि जनता ने आपस में एक दूसरे को बधाई देकर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!