मावा गणेश नवयुवक मण्डल द्वारा गणेश महोत्सव पर हुए विभिन्न धार्मिक आयोजन

शोभायात्रा के साथ होगा कल होगा गणेश विसर्जन
उदयपुर। स्थानीय हाथीपोल अन्दर स्थित मावा गणेश मंदिर पर आयोजित दस दिवसीय गणेश महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न आयोजन एवं प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई। गणेश महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक जतिन सेठ, जयंत लोहार व हिमांशु सेठ ने बताया कि प्रथम दिन से ही विभिन्न आयोजन चले जिनमें बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, कुर्सी रेस, भजन संध्या, गरबा रास, प्रोजेक्टर के माध्यम से पिछले दस वर्षाें में हुए आयोजन की वीडियों क्लिप, नन्हें मुन्हें बच्चों द्वारा शिव व गणेश के भजनों पर नृत्य प्रस्तुतियां नित्य गणपति के श्रृंगार किये गये।

   

आज क्षेत्रीय महिलाओं और बच्चों द्वारा विशेष भजन संध्या व रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। कल विशाल शोभायात्रा के साथ गणेश विसर्जन किया जाएगा। शोभायात्रा में 5 घोड़े, आदम कद भगवान हनुमान जी, बैण्ड, ऊट पर भगवान गणेश की मूर्ति संग नन्हें मुन्नों की शिव भगवान परिवार की झांकियों होगी सम्मिलित।
आज रात्रि जागरण के अवसर पर भगवान गणेश को विशेष श्रृंगार धराकर सायं 8 बजे भोग लगा महाआरती की गई आरती के पश्चात् महाप्रसाद कराया गया।
दस दिवसीय इस आयोजन को आशीष, मुकेश, रोनक, भव्य, लक्की आदि ने पूर्ण व्यवस्था दी। इस समारेाह में अशोक सेठ द्वारा निःशुल्क 1500 लोगों की भोजन व्यवस्था रखवाई गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!