ऐश्वर्या कॉलेज में 5 दिवसीय साँस्कृतिक सप्ताह एवं टैलेंट हंट का उद्घाटन

उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज उदयपुर ने कॉलेज परिसर में 5 दिवसीय वार्षिक टैलेंट हंट और साप्ताहिक सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन किया। समारोह के मुख्य अतिथि एनसीसी अधिकारीे कर्नल धीरेंद्र सिंह थे।
कॉलेज की सीईओ डॉ. सीमासिंह ने बताया कि टैलेंट हंट की शुरुआत लाइव संप सिडी गेम से हुई जिसका सभी ने आनंद लिया। पहले दिन के कार्यक्रम में सभी खेल प्रतियोगिताएं थीं जिनमें छात्रों ने बोरी दौड़, कैरम, टेबल टेनिस, खो-खो, शतरंज, चम्मच और जलेबी दौड़, म्यूजिकल चेयर में भाग लिया। छात्र वाद-विवाद, निबंध लेखन, नृत्य और गायन, पेंटिंग, लघु नाटिका, पुष्प सज्जा, हेयर स्टाइलिंग, नारा लेखन, फैशन शो आदि सहित 60 से अधिक विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। निदेशक डॉ. रक्षा शर्मा ने बताया कि कॉलेज में विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए ऐसी गतिविधियाँ नियमित रूप से आयोजित की जाती है  जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया जाता है ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!