स्वच्छ भारत हरित भारत रैली निकाल भावी लीडर्स को बताया वृक्षारोपण का महत्व

रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मींरा द्वारा आयोजित दो दिवसीय रायला प्रज्ञान शिविर सम्पन्न
उदयपुर। रोटरी क्लब मींरा द्वारा ओरियंटल पैलेस रिर्सोट में आयोजित दो दिवसीय रायला प्रज्ञान शिविर आज सम्पन्न हुआ। समापन समारोह से पूर्व स्वच्छ भारत हरित भारत रैली निकाल कर बच्चों को वृक्षारोपण का महत्व बताया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन ओ.पी.बुनकर, विशिष्ठ अतिथि पूर्व प्रान्तपाल निमर्ल सिंघवी थे।
क्लब अध्यक्ष संगीता मूंदड़ा ने बताया कि प्रातःकालीन सत्र में प्रतिभागियों को योग गुरु गुनीत मोंगा द्वारा योग और ध्यान पर ज़ुम्बा योग कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक आर के जैन एसबी द्वारा पेड़ों के बारे में प्रेरणा और महत्व पर चर्चा। आर के जैन एसबी के साथ विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। पूर्व प्रशिक्षक अर्चना शक्तावत ने सकारात्मक सोच और स्मरण शक्ति पर सेशन लिया। यतिन्द्र कुमावत ने नए अध्यक्ष पद के बारें में जानकारी दी। टीम उदितम्बे ने सभी को जीवन में सामंजस्य से काम करना सिखाया। प्रतिभागियों ने रायला के पोस्टर बनाने की गतिविधि,रचनात्मक सोच और टीम वर्क को उजागर करनें को लेकर स्केच बनाकर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। सभी छात्रों को भागीदारी प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रत्येक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को मोमेंटो प्रदान किये गये। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा गट्टानी और ऋचा रूपल व्यास द्वारा किया गया। इस अवसर पर सचिव कविता श्रीवास्तव,हर्षा कुमावत,प्रीति सोगानी,शिखा सिंघल, मोनीता बख्शी,रंजना अग्रवाल,रतन पामेचा,विजयलक्ष्मी गलुण्डिया,प्रियंका कोठारी,कुसुम मेहता,उर्मिला जैन,सोनू सुराणा एवं योगिनी दक सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!