शादी के अगले दिन परिणीति और राघव दिल्ली रवाना, परिणीति ने शादी की फोटो प्रशंसकों को किए शेयर

उदयपुर। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा तथा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा की शाही शादी के फोटो सामने आए हैं। रविवार को उदयपुर की ‘द लीला पैलेस’ होटल में उनकी शादी हुई। जिसके बाद परिणीति ने सोशल मीडिया पर शादी के फोटो शेयर की हैं। जिसमें परिणीति ने लिखा कि नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से ही हमारे दिल को पता चल गया। लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही थी। आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला। हम एक—दूसरे के बिना नहीं रह सके।
शादी की सभी रस्मों को पूरा करने के बाद सोमवार दोपहर 3 बजे नवयुगल दिल्ली के लिए रवाना हो गया। यहां महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर फैंस ने उनको शादी की बधाई दी।
मां ने बताया, इसलिए नहीं आई प्रियंका
शादी के बाद उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची प्रियंका की मां डॉ.मघु चोपड़ा ने बताया कि काम में व्यस्तता के चलते प्रियंका शादी में शामिल नहीं हो पाई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!