मावली विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, फसल खराबे की हो गिरदावरी

उदयपुर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजे पत्र में वर्तमान वर्षा ऋतु में अनियमित हुए वर्षा क्रम से मावली विधानसभा सहित उदयपुर जिले में अनावृष्टि से फसल खराबें की गिरदावरी कराने की मांग की है।
विधायक जोशी ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र की प्रति उदयपुर जिला कलक्टर को सौंपी। जिसमें कहा गया कि मावली सहित उदयपुर जिले के कई क्षेत्रों में फसलें चौपट हो चुकी है। खरीफ की फसल में किसान पूरी तरह से वर्षा पर निर्भर रहता है। दुर्योग से इस बार वर्षा अपर्याप्त व अनियमित समय पर हुई है। ऐसी स्थिति में किसान वर्ग सरकार व जनप्रतिनिधियों की ओर आशा भरी नजर से देख रहा है। जोशी ने शीघ्र गिरदावरी करवाकर किसानों को राहत देने की मांग की है।
सिंहाडा में बेडच नदी पर होगा पुलिया निर्माण
मावली विधानसभा क्षेत्र की कुराबड पंचायत समिति की बिछडी पंचायत के सिंहाडा गांव में स्थित बेडच नदी पर 349.60 लाख की लागत से पुलिया निर्माण होगा। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने बताया कि यह जानकारी सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियन्ता ने इस समस्या के सम्बन्ध में उनके द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत याचिका के उत्तर में दी। जिसमें कहा गया है कि उक्त पुलिया के निर्माण की स्वीकृति नगर विकास प्रन्यास उदयपुर द्वारा जारी कर इसकी निविधा भी आमन्त्रित कर ली गयी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!