विद्या भवन पॉलिटेक्निक  में सुअभियांत्रिकी पर  सेमिनार 15 सितंबर, शुक्रवार को 

उदयपुर, 14 सितंबर, अभियंता दिवस-इंजीनियर्स डे के अवसर पर विद्या भवन पॉलिटेक्निक  में शुक्रवार को  सुअभियांत्रिकी पर सेमिनार होगी।
आयोजन  पॉलिटेक्निक  की पूर्व विद्यार्थी संस्था, सक्षम संस्थान,  राष्ट्रीय सेवा योजना, आई एस टी ई चेप्टर, इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजिनीयर्स स्टूडेंट चेप्टर, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि इको क्लब, वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान, विवेकानंद यूथ क्लब द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होगा।
सेमिनार के सत्रों में  राजस्थान मिशन 2030 –  उद्यमिता पूर्ण तकनीकी शिक्षा, सुअभियांत्रिकी –  स्मार्ट, सुरक्षित, सशक्त, संवेदनशील, सामाजिकता  पूर्ण (फाइव एस फ़ॉर इंजीनियरिंग- स्मार्ट, सेफ, स्ट्रॉन्गर, सेंसिटिव, सोशियल) , आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , पर्यावरण संरक्षण विषयों पर  विचार रखे जाएंगे।  पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों द्वारा बनाये गए लर्निंग पोर्टल पर प्रस्तुति होगी।
कार्यक्रम पॉलिटेक्निक सभागार में प्रात:11 बजे से 1 बजे तक आयोजित होगा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!