कोठारी अध्यक्ष एवं बड़ाला सचिव
उदयपुर। प्रवासी खेरोदा जैन समाज के संगठन खेरोदा जैन मित्र मंडल, उदयपुर का पांचवा स्थापना वर्ष एवं स्नेहमिलन कालिका रिसॉर्ट उमरडा में मनाया गया। जिसमें पुरुष,महिला, बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं सुनिल कोठारी, हेमलता मारू, मोनिका मारू, योगिता बडाला ने संपन्न कराई। साधारण सभा में विजेताओं को पुरस्कार,वृद्धजन, तपस्वी, मेघावी छात्रों का सम्मान के साथ ही सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
बैठक में मित्र मण्डल के संस्थापक बाबूलाल कोठारी को लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष, सुरेश कुमार बडाला को दूसरी बार सचिव सर्वसम्मति से मनोनित किया गया।’
स्नेहमिलन के मुख्य अतिथि समाजसेवी किशोर कोठारी, विशिष्ठ अतिथि रमेशचंद्र बोराना का सम्मान प्रकाश मारू ने किया। एडवोकेट पी सी जैन, विजय बड़ाला,महेंद्र कोठारी का विशेष योगदान रहा। अध्यक्ष ने संगठन के गतिविधियों की जानकारी ,आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
वरिष्ठ संरक्षक एडवोकेट पन्नालाल मारू ने अगले वर्ष के आयोजन एवम् मित्र मंडल के सफलता की कामना की। कार्यक्रम का संचालन दीपक कूकड़ा ने किया,धन्यवाद की रस्म सुरेश बड़ाला ने अदा की।’
खेरोदा जैन मित्र मंडल, उदयपुर का पांचवा स्थापना वर्ष एवं स्नेहमिलन
