उदयपुर। आदिनाथ युवा संस्थान ने 17 वां स्थापना दिवस समाज सेवा कार्यो के साथ मनाया। संस्थान के परम संरक्षक अशोक शाह ने बताया कि हर साल की तरह इस बार आशाधाम में विमादित बच्चों को एक समय का भोजन कराया गया।
संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त दोषी ने बताया कि करीब आशाधाम में लगभग 350 महिला पुरूषों की सेवा सुश्रुषा की गई। इस अवसर पर संस्थान के पूर्व अध्यक्ष रमेश शाह ,जयंतीलाल नेतावत,हेमंत शाह,नवीन जावरीय,महेंद्र मदावत ,पुस्कर वेलावत,अमृत बोहरा, भूपेंद्र मेहता,श्रीमती सरोज अजय जैन आदि कार्यकम सहयोजक पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र मुंडालिया मौजूद थे। अंत में सचिव पवन धीरावत ने आभार ज्ञाापित किया।
आदिनाथ युवा संस्थान ने मनाया 17 वां स्थापना दिवस
