श्री चारभुजाथ ट्रस्ट ओड़ समाज सुधार बैठक सम्पन्न हुई

उदयपुर।   रविवार को ठाकुर जी मंदिर परिसर राजनगर राजसमंद में उदयपुर संभाग ओड़ समाज की बैठक ट्रस्ट अध्यक्ष मांगीलाल ओड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,बैठक में समाज के ट्रस्ट का  लेखा जोखा अध्य्यापक अम्बालाल ओड़ ने प्रस्तुत किया।

बैठक में ओड़ समाज मे फैली कुरीतियों को मिटाने, नशाखोरी रोकने ,बच्चो व महिला शिक्षा पर जोर दिया गया। शिक्षा हेतु छात्रा वास,व जरूरत मंद विध्यार्थियों को फीस व सुविधा देने  व श्री चारभुजा नाथ ट्रस्ट के नाम  बैंक खाता खोलने ,राजसमंद के युवाओं की कार्यकारिणी गठित करने, ठाकुरजी मन्दिर के व्यवस्थित रख रखाव,देवजुलनी ग्यारस के पूर्व भव्य भजन संध्या व भजन कीर्तन करने, रामरेवाड़ी निकालने आदि पर चर्चा करके सर्वसम्मति से समाज हित के निर्णय लिए गए।

बैठक में भगवती लाल,वेणीराम,ओमकार , तेजराम,हर्ष,मोतीलाल,हेमराज,मोहनलाल,नंदजी,रमेश ,तुलसीराम, उदेश, लक्ष्मीलाल-खामनोर,गोविंदलाल, कमलेश,धर्माराम, नरुलाल, लक्ष्मीलाल पार्षद,अम्बालाल मलवाण, श्यामलाल अध्यापक, देविलाल ,गणेश, श्याम लाल -ओछ्ड़ी, अधिवक्ता झंमकु लाल, उदय पुर, राजसमंद, चित्तोड़ गढ़,बांसवाड़ा, जोधपुर,पाली आदि जिलों से 150 से ज्यादा ओड समाज के मौतबीर ,समाज के युवाजन  उपस्थित रहे।**

बैठक का संचालन ट्रस्ट सचिव बाबुलाल ओड़ ने किया व  अंत मे धन्यवाद की रस्म श्री मोहन लाल ओड़ उपाध्यक्ष ने अदा की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!