अध्यापकों लगे रहे झाड़ फूंक में, सांप के काटने से बालिका की मौत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। जिले के कुराबड़ क्षेत्र में एक स्कूल में शुक्रवार को सांप के काटने के बाद बालिका को अध्यापकगण झाड़ फूंक कराने में लगे रहे। बाद में बालिका की चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। बालिका के शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है जहां रविवार को पोस्टमार्टम कार्रवाई होगी।
पुलिस के अनुसार प्यारे लाल ने दी रिपोर्ट में बताया कि मीठानीम, माल की ठूस डबोक निवासी मांगीलाल गायरी की छह वर्षीय बेटी पायल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माल की ठूस में पढ़ती है। एक सितम्बर को पायल स्कूल गई जहां उसे सांप ने काट लिया लेकिन अध्यापकगण उसे चूहे के काटना का बताकर झाड़ फूंक कराते रहे। स्कूल की छुट्टी के बाद करीब डेढ़ बजे पायल घर पहुंची तो उसने पिता को सांप के काटने की जानकारी दी। इस पर वे उसे स्थानीय चिकित्सालय ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एमबी चिकित्सालय में रेफर किया गया। उपचार के दौरान शनिवार को पायल की मौत हो गई। शव को एमबी चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया गया है जहां रविवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

जहरीले जानवर काटने से वृद्ध की मौत
उदयपुर। सुमरेपुर थाना क्षेत्र में ओमपुरा निवासी भगवतसिंह 56 पुत्र जब्बरसिंह को जहरली जानवर ने काट लिया। उसे अचेतावस्था में चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!