विवाहिता का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। जिले के सेमारी क्षेत्र के गांव टोकर में गत माह 19 अगस्त को रात्रि में विवाहिता का वाहन में अपकरण कर ले जाने तथा उससे दुष्कर्म व मारपीट करने के आरोप में गुजरात के गांधीनगर जिले में पैथापुर निवासी विजयसिंह राजपूत व उसके पिता भूपतसिंह राजपूत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ भादसं की धारा 343, 365, 323, 376 व 34 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

डाकन कह मारपीट का आरोप
खेरवाड़ा स्थित जलपका फला कमदी फला उपला मंगरा निवासी 50 वर्षीय कमला पत्नी हुका मीणा ने जलपका निवासी ईश्२व पुत्र मद्रास सहित आठ जनों के खिलाफ दी रिपोर्ट में उसे डाकन कहते हुए उसके घर में घुस जाने व मारपीट कर बाहर आंगन में ले जाने तथा उसके साथ अश्लील हरकते कर लज्जा भंग करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!