उदयपुर के सरकारी स्कूल में पोषाहार बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। उदयपुर के गोवर्धन विलास क्षेत्र के महात्मा गांधी सरकारी सीनीयर सैकण्डरी स्कूल बारापाल में सोमवार सुबह पोषाहार बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। पोषाहार बना रही महिला लक्ष्मी की सूचना पर शिक्षकों ने शिक्षकों ने स्कूल के फर्स्ट फ्लोर पर क्लास में बैठे बच्चों को सीढ़ियां लगाकर नीचे उतार लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अगर सिलेंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्कूल में करीब 150 बच्चे पढ़ते हैं।
सिलेंडर से गैस लीकेज होने के कारण आग लगना बताया जा रहा है। बताया गया कि पोषाहार बनाने वाली महिला ने सुबह सब्जी बना ली थी और रोटी बनाना शुरू किया था। तभी अचानक सिलेंडर में आग पकड़ी ली। पोषाहार बना रही लक्ष्मी तुरंत बाहर निकली। वहां मौजूद टीचर को सूचना दी। जिसके बाद शिक्षक पंकज शर्मा और लक्ष्मण परमार ने फर्स्ट फ्लोर पर कक्षा में बैठै बच्चों को सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा। सीढ़ियों से उतरने का रास्ता रसोई की तरफ होने से उन्हें सुरक्षित दूसरी ओर से उतार लिया था। गनीमत रही कि दमकल दल ने तत्काल जलते सिलेंडर को बुझा दिया और बड़ा हादसा टाल दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!