सूने मकान का ताला तोड़ जेवरात चोरी

उदयपुर। जिले के बड़गांव क्षेत्र के कटारा गांव में बुधवार रात्रि में सूने मकान का ताला तोड़कर चोर जेवरात चुरा ले गए
पुलिस के अनुसार कटारा गांव निवासी कल्याणसिंह पुत्र लालसिंह राजपूत ने बड़गांव थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि 16 अगस्त को देर रात करीब एक बजे अज्ञात चोर उसके घर का ताला तोड़कर जेवरात चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तालश शुरू कर दी है।
विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप
ऋषभदेव क्षेत्र के कागदर माण्डवा में विवाहिता को बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में कागदर माण्डवा निवासी कालूराम कलासुआ के खिलाफ मुदकमा दर्ज किया गया।
नौकरी का झांसा दे हड़पे रुपए
ऋषभदेव क्षेत्र के गांव पादेड़ी निवासी प्रवीण पुत्र प्रेमशंकर पटेल ने गुजरात के बडोदरा में डेस्टीनेशन ओवरसीज वर्ड ट्रेड सेंटर सियाजी स्थित डेस्टीनेशनल ओवरसीज कंपनी के प्रोपराइटर खुशबू पंचाल व प्रियल गांधी निवासी बडौदा के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में कंपनी में नौकरी का झांसा देकर रुपए हड़पने का आरोप लगाया है।
गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
प्रतापनगर थाना पुलिस ने सेमाल सलूम्बर हाल बोहरा गणेशजी निवासी पूरणदास वैष्णव पुत्र कुरिदास वैष्णव को अपने पास अवैध रूप से रखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!