उदयपुर सांसद मीणा ने जनजाति प्रतिभा को किया प्रोत्साहित

रेल से ले गए नई दिल्ली दिखाएंगे संसद भवन व राष्ट्रपति भवन
उदयपुर, 6 अगस्त। उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा ने जनजाति क्षेत्र सलूंबर के  प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया है। सांसद मीणा क्षेत्र में संचालित एक महाविद्यालय के 29 विद्यार्थियों को अपने खर्च पर रविवार की शाम रेल से नई दिल्ली लेकर निकले। सांसद मीणा ने बताया कि सोमवार को यह जनजाति प्रतिभाएं संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, लालकिला आदि दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगी। सांसद मीणा ने यह भी बताया कि मंगलवार को जनजाति प्रतिभाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है, तत्पश्चात मंगलवार की शाम सभी विद्यार्थी रेल से पुनः उदयपुर लौटेंगे। यात्रा में इस यात्रा में सांसद मीणा के निजी सहायक भूपेंद्र वीरवाल, महाविद्यालय प्रशासन से सविता मीणा प्राचार्य डॉ विकास गुप्ता, हिरल सोनी आदि शामिल है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!