उमरडा स्थित अरावली कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा पिण्डवाड़ा रोड स्थित शिवालिक डेम तथा श्रीनाथ जी मंदिर घसियार स्थान पर वन भ्रमण का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने वहाँ पर उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।
विधार्थियो ने वहा अंतराक्षी, समूह नृत्य, एकल नृत्य, एकल गायन, गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां दी, साथ ही पानी में स्विमिंग के साथ म्यूजिक बिट्स पर डांस किया।
संस्था के निदेशक गोविंद दीक्षित ने अपने उदबोधन में बताया कि विधार्थियो के जीवन में ऐसे आयोजनों का बहुत महत्व है जिससे विद्यार्थियों को शिक्षण के अलावा प्राकृतिक व आध्यात्मिक वातावरण से बहुत कुछ सीखने को मिलता है, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक होता है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन संस्था के वाइस प्रिंसिपल निर्भय सिंह चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में संस्था की निदेशक डॉ. निशा दीक्षित, फ़ैकल्टी मेंबर्स राज सोलंकी, उदय सिंह, लाखाराम, मनीष वैद, दिव्यांशी सोनी, राजेंद्र शर्मा, हेमलता सोलंकी, अनीता भंडारी, किरण नागदा, रेखा मेहरा, दिनेश पटेल उपस्थित थे।
धन्यवाद ज्ञापन संस्था के प्रिंसिपल देव कृष्ण चौहान ने किया।
अरावली नर्सिंग कॉलेज का वन भ्रमण कार्यक्रम
