आबकारी टीम ने एक करोड़ की 940 कार्टन शराब पकड़ी

उदयपुर। आबाकारी विभाग की टीमने खेरवाड़ा क्षेत्र में खाण्डी ओबरी के पास एक बारह चक्का ट्रक में अवैध से परिवहन की जा रही एक करोड़ रुपए कीमत की 940 कार्टन पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब पकड़ चालक व खलासी को गिरफ्तार किया।
आबकारी अधिकारी देवेंद्र दशोरा ने बताया कि आबकारी निरोधक दल वृत खेरवाड़ा ने मुखबीर की सूचना पर नेशनल हाईवे 48 पर खाण्डी ओबरी के पास एक बारह चक्का ट्रक में अवैध रूप से परिवहन की जा रही पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 940 कार्टन बरामद किए। जब्त शराब की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपए है। इस मामले में चालक जसपालसिंह पुत्र श्रवणसिंह निवासी जिवन्दा जिला तरन तारण पंजाब व सहचालक गुरप्रीतसिंह पुत्र सरदार रजिंद्रसिंह निवासी अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग उदयपुर जोन द्वारा अन्य राज्यों द्वारा निर्मित पंजाब की अवैध शराब बरामदगी की यह चौथी बड़ी कार्रवई की गई है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!