ऐसे करें बच्चों की परवरिश पर प्रवचन बच्चो को रोबोट नही बेहतर इंसान बनाए मुनि सुरेश कुमार

उदयपुर। परिवार का वातावरण और स्वभाव संतान के संस्कार का सृजन करता है। अगर माता-पिता अध्यात्म से जुड़े हैं तो बच्चे सहज धार्मिक होंगे। यह बात आचार्य महाश्रमण के आज्ञानवर्ती शासन श्री मुनि सुरेश कुमार ने रविवारीय प्रवचन ”ऐसे करे बच्चों की परवरिश” विषय पर उदबोधन देते हुए कही। वे प्रज्ञा शिखर महाप्रज्ञ विहार में बोल रहे थे। जन्म के क्षणों से बच्चों के कान में इष्ट मंत्र व शुभ शब्द कहे, इससे बच्चे चेतना से आध्यात्मिक होंगे। अभिभावक ध्यान रखे कि भुलकर भी बच्चों के सामने लड़ाई ना करें। बच्चो से रोब – रबाब सा नही दोस्ती का रिश्ता निभाए माँ बच्चों के लिए विरासत में संस्कारो की पावर ऑफ एटोनी दे कर जाए, उन्हे रोबोट नहीं बेहतरीन इंसान बनाए।
• मुनि सम्बोध कुमार ‘मेधांश’ ने विषय प्रस्तुति करते हुए कहा- वे माता-पिता अपने बच्चों को सब कुछ देते है मगर संस्कार नहीं दे पाते। यह समय की त्रासदी है कि अभिभावक अपने अंश को मल्टी टेलेंटेड बनाने के फितुर में उनके साथ क्वालिटी टाइम बीताने से चूक जाते है। रोज जब बच्चे घर पर आए तो उन्हें स्कूल और ट्यूशन की पढ़ाई के बारे में पूछने के बजाय उन्हें जिन्दगी के सफर में बाहे फैलाए खड़ी मुश्किलो का सामना करना सीखाए ताकि दैनिक अखबार आत्महत्य की खबरों की कवरेज से मुक्त हो जाए। आज हमने बच्चों को समय दिया कल जब हम बुढ़ापे की देहरी पर खड़े होंगे तो वे हमें अपना समय देंगे।
तेरापंथ धर्मसंघ के समय से श्रमण बनें मुनि सिद्धप्रज्ञा जी के मुनि सुरेश कुमार के सहवर्ती रूप में मनोनयन होकर उदयपुर आगमन पर तेरापंथ सभा की ओर से अभिनंदन समारोह पूर्वक आयोजित किया गया।
•मुनि सुरेश कुमार ने कहा-मुनि सिद्धप्रज्ञ विद्वता और समर्पण का समवाय है। मेरी चित्त समाधि में इनका योग मिलता रहेगा।
• मुनि सम्बोध कुमार ‘मेधांश’ ने कहा- मुनि सिद्धप्रज्ञ जी के आने से हमारा परिवार वर्धमान हो गया। गुरू की कृपा हो तो आप चाहे वो सब आपके हिस्से में आ जाते है।
• मुनि सिद्धप्रज्ञ ने अपने अभिनंदन में कहा- यु तो चार्तुमास संतों का आना नहीं होता, किन्तु जहा गुरुकृपा होती है वहा सब कुछ संभव है। मेरा अंतःकरण हमेशा मुनि सुरेश कुमार के प्रति सर्वात्मना समर्पित हू, मैं आपके सहयोगी के रुप में अपना सर्वांगीव विकास कर सकू ,यही मंगल कामना।कार्यक्रम में तेरापंथ सभाध्यक्ष अर्जुन खोखावत, मंत्री विनोद जी कच्छारा, महिला मंडल अध्यक्षा सीमा बाबेल ,ते.यु .ए अध्यक्ष विक्रम पगारिया ने मी स्वागत में विचारों की प्रस्तुतिदी
*बारह व्रत कार्यशाला सम्पन्न*
 महाप्रज्ञ विहार में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा आयोजित सात दिवसीय बारह व्रत कार्यशाला सम्पन्न हुई। सप्त दिवसीय कार्यशाला में ध्यान साधक मुनि सुरेश कुमार ने श्रावक श्राविकाओ एक-एक व्रत का विश्लेषण कर प्रशिक्षण दिया। ते.यु.प अध्यक्ष विक्रम पगारिया ने कार्यशाला के सफल आयोजन में मुनि वृन्द के प्रति कृतज्ञता व श्रावक समाज के प्रति आभार व्यक्त किया।
“ए देश मेरे गायन प्रतियोगिता बैनर लोकार्पित आजादी के अमृत महोत्सव सम्पन्नता पर ‘लेग महिला मंडल के तत्वाधान में आयोजित होने वाले युगल गायन प्रतियोगिता “ए देश मेरे” के बैनर का लोकार्पण मुनि सुरेश कुमार के सान्निध्य में हुआ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!