सुने मकान से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर के सवीना थानान्तर्गत  गत 04 मई 23 को प्रार्थीया ने रिपोर्ट पेश की कि 04 मई को सुबह 8 बजे मैं अपनी बेटी के यहां भूवाणा चली गई। मेरे जाने के बाद मेरे किरायेदार ने फोन कर मुझे मेरे मकान में चोरी होना बताया। जिस पर मंै और मेरी बेटी दोनों ने मेरे घर जाकर देखा तो मेरे मकान का ताला टुटा हुआ व मकान में सारा सामान व आलमारी में रखा सामान बिखरा मिला व अलमारी में  रखे 02 लाख रुपये नकदी व 1.500 किलाग्राम चांदी की पायल, 16 चैन 02 तोले की, 15 अंगुठी हाथ की , 15-15 तोले के 02 बाजूबन्द सेट, एक मंगल सूत्र, कान के 5-सेट, 5-5 तोले की 04 हाथ की चूडिया जो चोरी हो गए है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 251/2023 धारा 454, 380 भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर भुवण भुषण यादव द्वारा संपत्ती संबधी अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतुु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अन्नत कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व श्रीमती शिप्रा राजावत पुलिस उप अधीक्षक, वृत नगर पूर्व के निर्देशन  में फूलचंद टेलर थानाधिकारी सवीना मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग तथा थानाधिकारी परसाद की सहायता से अभियुक्त 01. दिपक पिता नारायण लाल निवासी पिपली ब, परसाद, उदयपुर को डिटेन कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त ने पुछताछ में प्रकरण की वारदात को कारित करना स्वीकार किया तथा चोरीशुदा गहनों को मोती पत्नि लाला कालबेलिया निवासी पिपली ब, फला वाव, परसाद, उदयपुर को बेचना बताया। जिस पर अभियुक्ता 02. मोती पत्नि लाला कालबेलिया को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर अभियुक्ता के कब्जे से प्रकरण का माल मशरूका 06 तोला सोना व 250 ग्राम चांदी बरामद की गई। गिरफ्तारशुदा हर दोनो अभियुक्तगणों को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर प्रकरण में अनुसन्धान जारी है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों से और भी वारदातें खुलने की संभावना है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!