उदयपुर। देवस्थान विभाग द्वारा प्रदेश में शांति खुशहाली एवं समृद्धि हेतु सावन माह में आयोजित रुद्राभिषेक के अंतर्गत सोमवार को दुर्गानर्सरी मार्ग स्थित भोजनाथ महादेव मंदिर‘‘ में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने दुग्धाभिषेक एवं पुष्प अर्पण कर प्रदेश में खुशहाली ,शांति एवं समृद्धि की कामना की!
इस अवसर पर दीपिका चाौधरी, देवस्थान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त जतिन के गांधी, निरीक्षक सुनील मीणा, मोहन मीणा, भगवती लाल सुखवाल व डॉक्टर ओमप्रकाश, दीपिका चैधरी, सहित विद्वान पंडित उपस्थित थे।
