राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति उदयपुर के नेतृत्व में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर काली पट्टी बांध आर एन टी मेडिकल कॉलेज के सामने किया प्रदर्शन 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर . राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति उदयपुर ने प्रांतीय आह्वान पर गांधीवादी आंदोलन  के तीसरे दिन नर्सेज की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर  राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रवीण चरपोटा व आरएनयू के जिलाध्यक्ष  हितेश लबाना,  कर्मचारी महासंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह तंवर के नेतृत्व में बुधवार को आर एन टी मेडिकल कॉलेज के बाहर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया ।  नर्सेज द्वारा ठेका प्रथा बंद करते हुए मानदेय बढ़ाने, नर्सेज को दवा लिखने का अधिकार देने, नर्सेज के लिए अलग से निदेशालय स्थापित करने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर जल्द से जल्द नर्सेज की मांगों को पूर्ण करने की माँग की गई l  इस दौरान वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर  नारायण सिंह राठौड़,  विष्णु शांडिल्य, गुलाम नबी, मनीष भणात, विकास लट्ठा,  सहित कई नर्सेज मौजूद थे ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!