उदपुर। समेकित बाल विकास सेवा विभाग ने आदेश जारी कर समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12 तक किया गया है। समेकित बाल विकास सेवाए निदेशक रामावतार मीणा ने बताया कि गत 12 जून के आदेशानुसार आंगनबाड़ी केंद्रों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 11 बजे तक निर्धारित किया गया था। अब विभागीय प्रावधानुसार आगामी 30 सितम्बर तक समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदलकर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चार घंटे निर्धारित किया गया है। शेष गतिविधि पूर्व की भांति रहेगी।
सुबह 8 बजे से चलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र
