आईएएस बोहरा ने किया सूचना केंद्र का अवलोकन

ओपन थियेटर के जीर्णोद्धार पर जताई खुशी, वाचनालय के लिए भेंट की पुस्तकें
उदयपुर, 11 जुलाई। धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा राजस्थान स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के एडिशनल डायरेक्टर जनरल आईएएस टीकमचंद बोहरा ने मंगलवार को उदयपुर सूचना केंद्र का दौरा किया और यहां दी जा रही सुविधाओं और विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली।  संयुक्त निदेशक, जनसंपर्क डॉ. कमलेश शर्मा ने उनका स्वागत करते हुए सूचना केंद्र परिसर में संचालित वाचनालय एवं पुस्तकालय का अवलोकन कराया। बोहरा ने व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि शांत और प्राकृतिक वातावरण में विद्यार्थियों को अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराना निश्चित रूप से सराहनीय कार्य है। उन्होंने सूचना केंद्र परिसर में ही रंगमंच के जीर्णाद्धार का भी अवलोकन किया और इसे कलाकारों के लिए संजीवनी बताया।
कई पुस्तकों के रचनाकार और साहित्यकार बोहरा ने इस मौके पर सूचना केन्द्र पुस्तकालय के लिए अपनी पुस्तक रज भारत की चंदन की प्रतियां भेंट की और विद्यार्थियों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!