उदयपुर। भारत में विधि के क्षेत्र की सबसे प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा क्लैट-2024 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है| इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से देश के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयो की यूजी एवं पीजी कक्षाओं में प्रवेश दिया जाता है| क्लैट-2024 में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अपना पंजीकरण 1 जुलाई, 2023 से 3 नवंबर, 2023 के मध्य करवाना होगा| सामान्य और ओबीसी वर्ग के अंतर्गत आने वाले विद्यार्थियों के लिए 4,000/-, एसटी, एससी और बीपीएल (BPL) वर्ग के लिए 3,500/- पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है| यह प्रवेश परीक्षा 03 दिसंबर, 2023 को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक देश के विभिन्न शहरों के परीक्षा केन्द्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी| इच्छुक विद्यार्थी क्लैट-2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.clatconsortiumofnlu.ac.in पर ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते है |
अनुष्का लॉप्रेप उदयपुर के निदेशक राजीव सुराणा ने बताया की क्लैट-2024 के लिए परीक्षा पेटर्न में बदलाव किया गया है, जहाँ पूर्व में 150 बहुवैकल्पिक प्रश्न होते थे उसके स्थान पर अब 120 प्रश्न पूछे जाएँगे| अनुष्का लॉप्रेप उदयपुर सेंटर पर नवीन परीक्षा पेटर्न के अनुसार समझ आधारित प्रश्नों को हल करने के लिए ए.टी.एम. तकनीक यानी एक्यूरेसी-टाइम-मैनेजमेंट के तहत शोर्ट और स्मार्ट ट्रिक्स, कानूनों को पढ़ने और उनका विश्लेषण करने, नियमित समाचार पत्र विश्लेषण, प्रश्न अभ्यास और नियमित अंतराल पर मॉक टेस्ट आयोजित कर विद्यार्थियों को तैयारी करवाई जा रही है
