उदयपुर, 8 जुलाई। दो दिवसीय विशेष दिव्यांग म्यूरल आर्ट कार्यशाला में शनिवार को अभिलाषा विद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियांे ने उत्साह से भाग लिया, इससे पहले विद्यार्थियों ने संगम हॉल में चल रहे म्यूरल आर्ट कैंप का निरीक्षण कर इस कला की बारीकियां सीखी।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि म्यूरल कैंप में आए वरिष्ठ चित्रकार रवींद्रन एवं अनिल द्वारा इस कला की बारीकियां सिखाई गई और जिज्ञासु विद्यार्थियों द्वारा वंदना कर गणेश जी के चित्र से शुरुआत की। इस कार्यशाला में कुल 20 प्रतिभागी भाग ले रहे है। म्यूरल आर्ट कैंप के साथ साथ कार्यशाला का संचालन भी यथावत रूप से हुआ और रविवार को इसका समापन होगा। 10 जुलाई से शुरू होने वाली म्यूरल आर्ट वर्कशॉप में चुनिंदा चयनित हुए प्रतिभागी विशेषज्ञों से इस विद्या को सीखेंगे।
दिव्यांग म्यूरल आर्ट कार्यशाला का शुभारंभ
