उदयपुर, 8 जुलाई। भारत विकास परिषद मेवाड़ के संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत राजकीय संस्कृत विधालय गोखर मगरी के ग्रामीण विद्यार्थियों को शाखा सदस्यों द्वारा अपनी कारों में प्रताप गौरव केंद्र और महाकालेश्वर मंदिर सहित उदयपुर के दर्शनीय स्थानों का भ्रमण करवाया गया जिसमें बच्चों ने पहली बार इस तरह के आयोजन मे भाग लेकर उदयपुर शहर का भ्रमण किया।
इस वाहन रैली का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. कमलेश शर्मा संयुक्त निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, समाजसेवी श्रीमती श्रद्धा गट्टानी, डॉ जयराज आचार्य, नेशनल वाइस चेयरमैन सेवा प्रकल्प, डॉ प्रदीप कुमावत, शाखा संरक्षक ने किया।
यह यात्रा उदयपुर के विभिन्न स्थानों जैसे फतह सागर, रानी रोड,सहेलियों की बाड़ी, टाइगर हिल आदि दर्शनीय स्थलों से होती हुई पुनः विद्यालय पर समाप्त हुई।
इस आयोजन मे मेवाड़ शाखा से प्रांतीय उपाध्यक्ष चन्द्र कांत पालीवाल,प्रान्तीय संयुक्त महासचिव मनीष तिवारी, कार्यक्रम संयोजक श्री धर्मेन्द्र जैन,शाखा अध्यक्ष पंकज जैन, सचिव विनोद त्रिपाठी, जिला समन्वयक प्रशांत व्यास, विष्णु जी सूहालका, डॉ अनिल भटनागर, देवेन्द्र श्रीमाली, अशोक श्रीमाली, मुकेश मोड़ जय दीप भतेजा, नरेश खत्री, सुरेश पालीवाल, राकेश व्यास, पंचम मेहता,निर्मल चित्तौडा, ऋषभ जैन, नयन जैन, वीना पालीवाल, वनिता जैन, संगीता आचार्य,श्रीमती भावना तिवारी, नीति बंसल, निधि डाग लिया, पुष्पा त्रिपाठी,श्रीमती राधा पालीवाल, वर्षा खत्री, उमा व्यास, शिवानी पालीवाल, वैष्णवी पालीवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।
विद्यालय प्राचार्य भारत कुमार ने भारत विकास परिषद मेवाड़ का इस अनूठे आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
