अखिल भारतीय दाधीच दायमा ब्राह्मण महिला संगठन की बैठक

उदयपुर। हिरणमगरी से न 4 में महर्षि दधीचि सेवा संस्थान उदय पुर दाधीच समाज में आज महिला प्रकोष्ठ द्वारा बैठक का आयोजन रखा गया अध्यक्ष श्रीमती रुचि व्यास ने बताया अखिल भारतीय दाधीच दायमा ब्राह्मण महासभा की वर्तमान राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा श्रीमती प्रिया  शर्मा का उदयपुर आगमन  पर दाधीच समाज की महिलाओं और महर्षि  दधीचि सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रिया शर्मा  , राष्ट्रीय महिला महामंत्री मंजू लता शर्मा, राष्ट्रीय महिला  महासचिव श्रीमती निर्मला दाधीच  , प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रितु शर्मा , प्रदेश सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती आभा शर्मा , जिला अध्यक्ष श्रीमती रुचि व्यास का मेवाड़ी पगड़ी और उपरना  पहना कर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई इस अवसर पर समाज की मातृशक्ति  और राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने समाज में व्याप्त कुछ कुरीतियों को बंद करने  के बारे में मंथन किया। इस बात पर भी विचार किया कि समाज में महिलाओं को किस तरह सामाजिक रूप से जोड़ कर समाज में जागृति लाई जाए । राष्ट्रीय अध्यक्ष  प्रिया  ने महिलाओं को समाज से सामाजिक धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के द्वारा अधिक संख्या में जोड़ने का मार्गदर्शन दिया
इस अवसर पर श्रीमती नीतू आचार्य, प्रियंका जोशी, नलिनी भट्ट, मधु शर्मा, सुनीता व्यास, प्रमिला शर्मा  कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!