इन्द्रधनुषी सृजन रत्न कार्यक्रम में कुमार गोविंद प्रबोध कुमार गोविल होंगे आमंत्रित अतिथि

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर. भारतीय लोक कला मंडल, पुरोधा पत्रकार स्व. डॉ. भंवर सुराणा स्मृति आयोजन समिति,तनिमा मासिक पत्र के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 11 जुलाई – मंगलवार को विशेष मासिक रूप से साक्षात्कार श्रृंखलां का आयोजन किया रहा है। भारतीय लोक कला मंडल के निदेशक डॉ. लईक हुसैन ने बताया कि संध्या 4.30 बजे भारतीय लोक कला मंडल में प्रतिष्ठित लोककलाविद पद्मश्री स्व.श्री देवीलाल सामर स्मृति “विशिष्ट साक्षात्कार श्रृंखला”-इन्द्रधनुषी सृजन रत्न कार्यक्रम में इस बार के आमंत्रित अतिथि कुमार गोविंद प्रबोध कुमार गोविल होंगे। प्रबोध कुमार बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, विख्यात कहानीकार एवं उपन्यासकार, जीवनी लेखक व बाल साहित्यकार अनेक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हैं। जिनसे पत्रकार एवं कवयित्री शकुन्तला सरूपरिया साक्षात्कार करेंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का यूट्यूब पर सीधा प्रसारण भी होगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!