भीलवाड़ा, 03 जुलाई। प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओ को राहत पहुचाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री द्वारा निःशुल्क बिजली योजना की घोषणा की गयी है। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना (घरेलू अनुदान) में 100 यूनिट्स प्रतिमाह तक बिजली उपभोग करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य होगा।
इसी प्रकार 200 यूनिट्स प्रतिमाह तक बिजली उपभोग करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं के पहले 100 यूनिट्स निःशुल्क बिजली के साथ 200 यूनिट्स तक के स्थायी शुल्क, फ्यूल सरचार्ज एवं अन्य सभी शुल्क भी माफ़ होंगे। इसी प्रकार जिन उपभोक्ताओ का मासिक उपभोग 200 यूनिट से अधिक है उन्हें भी पहले 100 यूनिट का विद्युत् खर्च निःशुल्क होगा।
इस घोषणा की अनुपालना में भीलवाडा शहर के विद्युत् बिलिंग का कार्य देख रही एजेंसी सिक्योर लिमिटेड द्वारा उपयोग में लिए जा रहे बिलिंग सॉफ्टवेअर में छूट की गणना हेतु सॉफ्टवेअर में संशोधन किया जाना था इस कारण भीलवाड़ा शहर के घरेलू उपभोक्ताओ को माह जून-23 के बिल जारी करने में विलम्ब हुआ था। सिक्योर लिमिटेड द्वारा बिलिंग सॉफ्टवेयर में संशोधन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
भीलवाडा शहर के घरेलू उपभोक्ताओ को आगामी जारी होने वाले बिलों में निःशुल्क बिजली योजना के तहत छूट दी जायेगी। जिन घरेलू उपभोक्ताओ माह जून-23 में बिल जारी किये जाने थे उन्हें बिलिंग सॉफ्टवेअर में संशोधन प्रक्रियाधीन होने के कारण बिल जारी नहीं हो पाए थे, इन उपभोक्ताओ को माह जुलाई-23 में दो बिल जारी किये जायेंगे। माह जून-23 का बिल माह जुलाई-23 के प्रथम सप्ताह में तथा माह जुलाई-23 का बिल तृतीय सप्ताह में जारी किया जाएगा।
—000—
वृत्त अधीक्षण अभियंता तथा सहायक अभियंता कार्यालयों पर जन सुनवाई केम्प 4 जुलाई को
भीलवाड़ा, 03 जुलाई। इस माह जून-23 के बिलों को लेकर उपभोक्ताओ में असंतोष की स्थिति की शिकायते प्राप्त हो रही थी। इस क्रम में अजमेर डिस्कोम के प्रबंध निदेशक श्री एन.एस. निर्वाण द्वारा 30 जून को जारी निर्देशानुसार बिजली उपभोक्ताओं के माह जून-23 में जारी बिलों को लेकर दर्ज हो रही शिकायतों के निवारण हेतु 04 जुलाई वृत्त अधीक्षण अभियंता कार्यालय तथा सहायक अभियंता कार्यालयों पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक जनसुनवाई केम्प का आयोजन किया जायेगा।
इसी के तहत भीलवाड़ा जिले में वृत्त अधीक्षण अभियंता कार्यालय, नेहरु रोड़, तथा समस्त 23 उपखण्ड सहायक अभियंता कार्यालयों पर 04 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक जन सुनवाई केम्प का आयोजन किया जाएगा। भीलवाडा जिले के समस्त उपभोक्ता केम्प में उपस्थित होकर अपने अपने बिल से सम्बंधित तथा विद्युत् विभाग से सम्बंधित अन्य शिकायते दर्ज करवा सकते है।
