अवैध लोडेड पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ 02 व्यक्ति गिरफ्तार

उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर भुवन भूषण यादव द्वारा अवैध हथियारों केविरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहे  इसके तहत मंजीत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर तथा चांदमल सिंगारिया, पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पश्चिम के सुपरविजन में दिलीप सिंह पुलिस निरीक्षक, प्रभारी जिला स्पेशल टीम तथा रविन्द्र चारण थानाधिकारी, अम्बामाता मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 22 जून को चरक हाॅस्टल के पीछे गली में सोहेल खान पुत्र मुनव्वर खान निवासी अहमद हुसैन काॅलोनी, अम्बामाता उदयपुर को चेक किया। जिसके पास एक अवैध लोडेड देशी कट्टा (पिस्टल) मिला तथा अन्य एक व्यक्ति मोसिन खान पुत्र मुख्तियार खान निवासी सिलावटवाडी, घण्टाघर उदयपुर के पास दो जिन्दा कारतूस मिले। जिस पर अभियुक्त सोहेल खान तथा मोसिन खान को धारा 3/25 आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर अवैध पिस्टल मय कारतूस जब्त किया गया। मामले के सम्बन्ध में थाना अम्बामाता पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!