उदयपुर। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में अपनी बुआ के घर आई 11 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले दो नाबालिग भाइयों को डिटेन कर लिया गया। किशोर न्यायालय में पेश किए जाने के बाद दोनों को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना 14 जून की है। मासूम बच्ची अपनी सगी बुआ के यहां आई हुई थी। जहां बुआ के 13 और 15 वर्ष के बेटों ने मासूम बच्ची के साथ गैंग रेप किया। नाबालिग बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर जब परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो पूरा घटनाक्रम सामने आया।
बताया गया कि पीड़िता की मां का ऑपरेशन होने के कारण परिजन उसे उसकी बुआ के यहां छोड़ गए थे। बच्ची के परिजनों ने रिपोर्ट में बताया कि पीड़िता की मां का गत 13 जून को एमबी हॉस्पिटल में ऑपरेशन होना था। इसी कारण बच्ची को बुआ के यहां छोड़ गए थे। इसके बाद फुफेरे भाइयों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
तबीयत बिगड़ने लगी तो बड़ी बहन हॉस्पिटल लेकर पहुंची
वारदात के बाद जब बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी तो बड़ी बहन उसे एमबी हॉस्पिटल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को जनाना हॉस्पिटल रेफर कर दिया। जब परेशानी और बढ़ने लगी तो डॉक्टर उसे ऑपरेशन थिएटर ले गए। जहां विश्वास में लेकर उससे पूछा तो नाबालिग ने सारी घटना बता दी थी। उसके बाद बड़ी बहन ने अम्बामाता थाने में फुफेरे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। तब से दोनों भाई फरार थे।
11 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले दो नाबालिग भाई डिटेन
