तेरापंथ महिला मंडल का पैन इंडिया श्री उत्सव आज राष्ट्रीय पदाधिकारी, कलक्टर, महापौर करेंगे उद्घाटन, फिल्म प्रोडुसर राजेश जैन करेंगे शिरकत

उदयपुर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल उदयपुर के तत्वावधान में आज दिनांक 18 जुन 2023 को पेन इंडिया श्री उत्सव का आयोजन भुवाणा स्थित ओपेरा गार्डन में होगा। यह जानकारी तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा सीमा पोरवाल व मंत्री दिपीका मारू ने देते हुए बताया कि उत्सव का उद्घाटन प्रात: 9.50 पर होगा, वही 10 बजे शासन श्री मुनि श्री सुरेश कुमार जी के सान्निध्य में प्रेरणा समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में तेरापंथ महिला मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती मधु देरासरिया, राष्ट्रीय सहमंत्री श्रीमती नीतू ओस्तवाल, मेवाड़ प्रभारी डॉ. श्रीमती नीना कावड़िया, जिला कलक्टर ताराचन्द मीणा, नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टॉक, बार असोशिएसन अध्यक्ष राकेश मोगरा, बी. जे एस राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार फत्तावत, तेरापंथ सभाध्यक्ष अर्जुन खोखावत बतौर मंच मनीषा शिरकत करेंगे। कार्यक्रम मुख्य संयोजिका कोमल गांधी ने बताया कि श्री उत्सव में बिज़नेस, फुड्स, व गेम्स के 35 स्टॉल्स लगेंगे। बारीश के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी स्टॉल्स को वाटर प्रूफ निर्मित किया गया है। प्रात: 11 बजे से शाम 7 बजे तक स्टॉल्स समायोजित होगे। उत्सव में बच्चों के मनोरंजन हेतु मुविंग जोकर, डोरीमोन व जोकर, जम्पींग बाउंसी, मिकी माउस, व सेल्फी बूथ होंगे। इसी तरह सायं 7:30 बजे शासन श्री मुनि सुरेश कुमार के सान्निध्य में सांस्कृतिक निशां कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में शगुन फिल्म प्रोडक्शन डायरेक्टर व प्रोड्यूसर राजेश जैन बतौर मुख्य अतिथी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में बच्चों के लिए जैन संस्कृति पर आधारित परिधान प्रतियोगिता आयोजित होगी, इसके साथ इंस्पायरिंग इवेंट, थिस्टर व लकी ड्रॉ अनाउंसमेंट होगा ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!