भीलवाड़ा,13 मई। भीलवाड़ा जिले के पत्रकारों के लिए सोमवार को सूचना केंद्र पर विशेष महंगाई राहत कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
ज़िला कलक्टर श्री आशीष मोदी के नवाचार के तहत इस विशेष महंगाई राहत कैंप का आयोजन किया जा रहा हैं। उन्होंने सभी पत्रकारों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर राज्य सरकार की 10 योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की अपील की।
