प्रज्ञा साहित्यिक मंच द्वारा मनाया गया मधुदीप जयंती उत्सव

लघुकथा संग्रहों को मिले पुरस्कार
उदयपुर/ 11.05.2023/ प्रज्ञा साहित्यिक मंच, रोहतक द्वारा वरिष्ठ लघुकथाकार स्वर्गीय मधुदीप की स्मृति में मधुदीप जयंती उत्सव मनाया गया। प्रेरणा वृद्धाश्रम, कुरुक्षेत्र के साहित्यिक मंच पर देश के विख्यात साहित्यकारों का संगम हुआ। कार्यक्रम कि अध्यक्षता पटियाला से वरिष्ठ लघुकथाकार, समीक्षक व सम्पादक योगराज प्रभाकर ने की, मुख्य अतिथि डॉ. उषा लाल थीं और विशिष्ट अतिथि प्रो. शुचिस्मिता व डॉ. अशोक मंगलेश थे। प्रज्ञा साहित्यिक मंच के संस्थापक डॉ. मधुकांत ने बताया कि इस अवसर पर प्रज्ञा वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार उदयपुर के प्रख्यात साहित्यकार डॉ. चंद्रेश कुमार छ्तलानी को उनके लघुकथा संग्रह ‘हाल ए वक्त’ के लिए प्रदान किया गया, द्वितीय पुरस्कार दिल्ली के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अनिल शूर आज़ाद व  डॉ. इंदु गुप्ता को प्राप्त हुआ। इनके अतिरिक्त सम्पूर्ण देश से बारह अन्य लघुकथाकारों को भी सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। वरिष्ठ साहित्यकारों की छः पुस्तकों का लोकार्पण भी इस उत्सव में किया गया।
इस उत्सव में अध्यक्ष डॉ. मधुकांत, संरक्षक प्रो. शामलाल कौशल व संयोजक डॉ. जय भगवान सिंगला उपस्थित थे। प्रज्ञा साहित्यिक मंच, रोहतक साहित्य के क्षेत्र में विविध कार्यों का संचालन कर रहा है, जिसमें लघुकथा प्रमुख है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!