राजसमंद। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर आम जन में भारी उत्साह है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत मंगलवार को जिले में 10917 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया। 51 राहत कैम्पों के साथ ग्राम पंचायतों में 35 एवं नगरीय वार्डाे में 5 शिविर आयोजित किए गए। आज 10 जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंधित 57263 कार्डों का वितरण किया गया।
आज यहां आयोजित किए गए प्रशासन गांवो के संग अभियान शिविर
राजसमन्द मंे राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय धांयला, आमेट मंे राजीव गांधी सेवा केन्द्र जिलोला, कुम्भलगढ़ मंे राजकिय उच्च प्राथमिक विद्यालय लखमावतों का गुडा बनोकडा, नाथद्वारा मंे राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठारिया, रेलमगरा मंे राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादडी, भीम में राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय सारोठ, देवगढ़ मंे राजीव गांधी सेवा केन्द कुन्दवा।
इन स्थानों पर लगेंगे आगामी दिवस में ग्रामीण क्षेत्र में शिविर
10 मई के शिविरः- राजसमन्द मंे राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय फरारा, कुम्भलगढ़ मंे राजीव गांधी सेवा केन्द्र मोरचा, नाथद्वारा मंे राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय धांयला, रेलमगरा मंे राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय जूणदा, भीम में राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय सारोठ।
11 मई के शिविरः- राजसमन्द मंे राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय फरारा, आमेट मंे राजीव गांधी सेवा केन्द्र सियाणा, कुम्भलगढ़ मंे राजीव गांधी सेवा केन्द्र मोरचा, नाथद्वारा मंे राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय धांयला, रेलमगरा मंे राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय जूणदा, भीम में राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलियावास, देवगढ़ मंे राजीव गांधी सेवा केन्द पारडी।
स्थायी कैंप निरंतर जारी
राजसमन्द जिले में 40 स्थायी कैंपो मंे 40 निरंतर रूप से कार्य कर रहे हैं। आम जन इन स्थायी कैंप में जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
सफलता कि कहानी – महंगाई राहत कैम्प में सारी योजनाओ से लाभान्वित लाभार्थी
आज मंगलवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैम्प में रकु बाई पत्नि लाल सिंह निवासी धांयला पंचायत के मोखमपुरा जिला राजसमन्द ने आज ग्राम पंचायत धांयला में महंगाई राहत कार्यक्रम में एक साथ नौ योजनाओं में लाभान्वित होकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय का आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार की यह योजना से आम लोगों को महगाई से राहत मिली। रकु बाई को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, अन्नपूर्णा फुड योजना, चिरंजिवी स्वास्थय बीमा योजना, चिरंजिवी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमुत्री कामधेनू योजना, मुख्यमुत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना, 2000 बिजली यूनिट फ्री कृषि योजना, मनरेगा में 125 दिन रोजगार गारंटी योजना, 500 रू. घरेलू गैस सिलेण्डर योजना।
सरकार की 9 योजनाओं के लाभ कार्ड प्राप्त कर उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 मई को नाथद्वारा में
राजसमंद। राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 मई को नाथद्वारा दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी राजसमंद जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 मई को प्रातः 9 हवाई मार्ग द्वारा जयपुर से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे नाथद्वारा पहुंचेंगे इसके बाद 11.45 बजे आमसभा एवं विभिन्न शिलान्यास, उद्घाटन व परियोजनाओं का लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 1.10 बजे नाथद्वारा से हवाई मार्ग द्वारा डबोक एयरपोर्ट उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री यात्रा दौरे के लिये कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
राजसमंद। जिला मजिस्ट्रेट नीलाभ सक्सेना ने एक आदेश जारी कर जिले में 10 मई को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कि यात्रा कार्यक्रम के दौरान कानून एवं व्यवस्था, अन्य समुचित आवश्यक व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है।
जारी ओदशानुसार उत्साह चौधरी मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राजसमंद को निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण आवश्यक व्यवस्थाओं के प्रभारी के लिए, बृजेश गुप्ता उपखंड मजिस्ट्रेट राजसमंद को वी.वी.आई.पी. यात्रा हेतु सेफ हाउस गंुजोल हेलीपैड पर निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार आवास, भोजन अल्पाहार आदि संपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए, जयपाल सिंह राठौड़ उपखंड मजिस्ट्रेट कुंभलगढ़ को निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार दामोदर स्टेडियम नाथद्वारा सभास्थल पर अन्य संपूर्ण आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए तथा नारायण लाल शर्मा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट राजसमंद को क्रु की आवश्यकताओं के लिए नियुक्त किया है। ये कार्यपालक मजिस्ट्रेट यात्रा के दौरान सभी विभागों से समन्वय रखते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं कराएंगे।