कर्नाटक के राज्यपाल थांवरचंद गहलोत ने धनोप शक्तिपीठ के दर्शन कर देश में खुशहाली की कामना की

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

भीलवाड़ा, 5 मई। कर्नाटक के राज्यपाल थांवरचंद गहलोत ने शुक्रवार को शाहपुरा पंचायत समिति के धनोप स्थित धनोप शक्तिपीठ के दर्शन कर देश में खुशहाली की कामना की।

इस दौरान शाहपुरा विधायक कैलाश मेघवाल, नगर परिषद सभापति राकेश पाठक, जिला कलक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने भी उनका स्वागत किया।

धनोप के बाद राज्यपाल गहलोत ने देवरिया में ओएसडी शंकरलाल गुर्जर के पारिवारिक कार्यक्रम में भी शिरकत की। उन्होंने देवरिया पंचायत क्षेत्र में किये गये नवाचारों को प्रेरणास्त्रोत बताते हुए इसे राजस्थान की आदर्श पंचायत बताया।

बाद में राज्यपाल गहलोत जोधपुर के लिए रवाना हो गये। इससे पूर्व धनोप शक्तिपीठ पहुंचने पर धनोप प्रन्यास के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत ने राज्यपाल गहलोत का स्वागत किया। यहां पर राज्यपाल गहलोत ने धनोप शक्तिपीठ के दर्शन करके आशीर्वाद लिया तथा देश में खुशहाली की कामना की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!