भीलवाड़ा, 5 मई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर के आदेश अनुसार वनरक्षक सीधी भर्ती 2020 में उर्तीण अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदण्ड एवं दक्षता अनुक्रम कार्यक्रम 8 मई से शुरू होगा। यह परीक्षा कार्यक्रम 13 मई तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप नगर में आयोजित होगी।
उप वन संरक्षक श्री वीर सिंह ने बताया कि शारीरिक मापदंड एवं दक्षता अनुक्रम में क्रिकेट बॉल थ्रॉ, सिट अप, शॉट पुट, स्टैडिंग ब्रांड जम्प, पैदल चाल, उंचाई एवं सीना नाप लिया जायेगा। उन्होेंने बताया कि इस कार्यक्रम का दिनांकवार, गतिविधिवार एवं रोलनंबरवार विवरण राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विभाग द्वारा इसी अनुरूप शारीरिक दक्षता परीक्षण की गतिविधियों को निष्पादित किया जायेगा।
यह साथ लाना जरूरी – उप वन संरक्षक ने कहा कि सभी अभ्यर्थी वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा प्रवेश पत्र केसाथ अपने मूल आधार कार्ड एवं आधार कार्ड की 3 फोटो प्रतियां भी जरूर साथ लेकर आए अन्यथा प्रवेश नही दिया जायेगा। अभ्यर्थी निर्धारित समय पर पहुंचे।
