उदयपुर 19 अप्रैल। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय उदयपुर में संभाग स्तरीय जॉब फेयर का आयोजन बुधवार को किया गया।ॅब फेयर के नोडल अधिकारी और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सैयद इरशाद अली ने बताया कि जॉब फेयर में उदयपुर की प्रतिष्ठित कंपनी रोसावा इंजीनियरिंग के प्रतिनिधियों ने प्लेसमेंट हेतु विद्यार्थियो का साक्षात्कार लिया। जॉब फेयर में उदयपुर संभाग के सभी राजकीय और निजी पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लगभग 50 विद्यार्थी उपस्थित हुए। साक्षात्कार के तहत 1 विद्यार्थी मैकेनिकल ब्रांच से व 8 विद्यार्थी इलेक्ट्रिकल ब्रांच से चयनित हुए। प्राचार्य ने बताया कि आगामी दिनों 26 अप्रेल और 3 मई को भी महाविद्यालय में विभिन्न कंपनियाँ साक्षात्कार के लिए आएगी।
राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में जॉब फेयर का आयोजन
